Dipawali per nibandh 2023 | दीपावली का निबंध | dipawali Essay in Hindi 2023

नमस्कार दोस्तों, आज से हम बात करने वाले हैं दीपावली पर निबंध 2023, dipawali per nibandh, dipawali ka nibandh इस लेख में हम आपको इन सब की पूरी जानकारी देने वाले हैं अगर आप दीपावली का निबंध जानना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े दोस्तों दीपावली का त्यौहार पूरे भारत देश में सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है और यह त्यौहार बड़े धूमधाम से हर वर्ष मनाया जाता है

दीपावली दो शब्दों से मिलकर बनी होती है जिस का हिंदी में अर्थ दीपों की श्रृंखला होती हैं यह त्यौहार पूरे भारत देश में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है इस दिन हर घर में लक्ष्मी पूजन किया जाता है और प्रत्येक घर में घी के दीप जलाए जाते हैं यह एक बहुत लंबा त्यौहार होता है जो लगभग 5 दिन तक मनाया जाता है

पहले दिन धनतेरस का त्यौहार होता है उसके अगले दिन रूप चौदस मनाई जाती है फिर लक्ष्मी पूजन की जाती हैं और अगले दिन गोवर्धन पूजा करने के बाद अंत में भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है आज इस लेख में हम दीपावली का निबंध जानेंगे जो विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है

अगर आप दीपावली का निबंध सर्च कर रहे हैं और आप हमारी वेबसाइट पर आते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि यहां आपको इसकी पूरी जानकारी मिलने वाली हैं तो चलिए दोस्तों जानते हैं दीपावली का निबंध क्या है और इसके साथ ही हम दीपावली के बारे में संपूर्ण जानकारी को भी प्राप्त करने वाले हैं

दीपावली का निबंध ( dipawali Essay in Hindi )

दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और इस त्यौहार को हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं इस त्यौहार को छोटे से छोटे और बड़े से बड़े व्यक्तियों के द्वारा बड़े धूमधाम से और हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं यह त्यौहार एक बार अक्टूबर में मनाया जाता है और अगले वर्ष नवंबर में यानी यह त्यौहार अक्टूबर-नवंबर में आता है

कार्तिक मास की अमावस्या को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है दीपावली आने से पहले लोग नए-नए सामानों की खरीददारी करने लग जाते हैं और अपने घरों की सफाई करने लग जाते हैं लोग अलग-अलग प्रकार से अपने घरो कि सजावट भी करते हैं सभी लोग इस त्यौहार को अपने अपने हिसाब से मनाते हैं इस त्यौहार के दिन सभी लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं तथा सभी को दीपावली की बधाइयां भी देते हैं इस दिन सभी लोग अपने घरों की छतों पर या फिर अपने घरों के बाहर घी के दीप जलाते हैं सभी धर्मों के लोग इस त्यौहार को अपने हिसाब से बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं

दीपावली क्यों मनाई जाती है ?

भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर विभिन्न प्रकार के त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं दीपावली का त्यौहार पूरे भारत देश में सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है और इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है हम बताते हैं कि दीपावली आखिरकार क्यों मनाई जाती हैं इसके मनाने का कारण क्या है दोस्तों माना जाता है कि प्राचीन समय में भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास मिला था

उन्होंने यह वनवास अपने भाई लक्ष्मण और अपनी पत्नी सीता के साथ काटा था लेकिन माता सीता को रावण ने कैद कर लिया था उसके बाद जब भगवान राम माता सीता का पता लगाते लगाते लंका में पहुंच गए और वहां पर रावण का वध कर दिया जब भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे तो वहां के लोगों ने उनके आने की खुशी में अपने घरों के बाहर घी के दीप जलाए थे

तब से यह त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ हर वर्ष मनाया जाता है यह त्यौहार पूरे भारत देश में एक अलग ही खुशी लाता है जिसका लोगों को हर वर्ष इंतजार रहता है दीपावली के दिन हर वर्ष जादुई झांकियां भी निकाली जाती हैं भगवान राम के अपने 14 वर्ष के वनवास को पूरा करने के और अंत में अयोध्या लौटने की खुशी में इस त्यौहार को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है

इस त्यौहार को मनाने के लिए बहुत सारे नागरिक पहले से ही अपने तैयारी को करने लग जाते हैं और इस दिन लोग नए नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे के घर जाकर उन्हें मिठाईयां खिलाते हैं और दीपावली की ढेरों सारी शुभकामनाएं उनको भेंट करते हैं तथा एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं तो अब आप समझ ही गए होंगे कि दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

भारत में दीपावली कैसे मनाते हैं

हमने आपको बताया कि दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है अब हम बात करने वाले हैं कि भारत में इस त्यौहार को किस प्रकार से मनाते हैं दोस्तों दीपावली आने से कुछ दिनों पहले ही पूरे भारत देश में लोग तैयारियां करने लग जाते हैं लोग अपने घरो की सफाई करने लग जाते हैं और अपने घरों में सजावट करने लग जाते हैं तथा रंगोली बनाते हैं जब दीपावली आती है तो बाजारों में बहुत सारी भीड़ भी देखने को मिलती हैं और जगह जगह पर मिठाई तथा पटाखों की दुकानें भी आपको देखने को मिलती हैं

इस दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं और एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और लोग इस दिन अपने घरों में नए-नए वस्तुओं का स्वागत भी करते हैं दोस्तों दीपावली से कुछ दिन पहले दशहरा का दिन आता है यह भी पूरे भारत देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और बुराई पर अच्छाई की जीत पाई थी

दीपावली में कौन से त्योहार आते हैं

जब दीपावली का त्यौहार आता है तो सबसे पहले धनतेरस का त्यौहार आता है इस त्यौहार को लोग वस्तुओं की खरीददारी के साथ मनाते हैं इस दिन लोग अपने घरों में नए-नए वस्तुओं का स्वागत करते हैं उसके अगले दिन रूप चौदस का त्यौहार मनाया जाता है यह त्यौहार भी बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं अगले दिन छोटी दीपावली का त्यौहार आता है

इस दिन शाम के समय में लक्ष्मी जी की पूजा की जाती हैं और अपने घरों में धन धान्य की पूजा भी लोग करते हैं छोटी दीपावली इसलिए मनाई जाती है क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था और यह भगवान श्री कृष्ण की पूजा करके ही छोटी दीपावली का त्यौहार मनाते हैं उसके बाद मुख्य दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है

इस पूजा को भी भगवान श्री कृष्ण के रूप में ही मनाया जाता है इस दिन घरों के बाहर गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है तथा उसकी पूजा की जाती है अंत में भाई दूज के रूप में यह त्यौहार मनाया जाता है यह त्यौहार भाई बहन का त्योहार होता है प्रत्येक बहन अपने भाई की पूजा करती है और उसे तिलक लगाती हैं तथा अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना भी करती हैं

दीपावली के दिन किसकी पूजा होती हैं

दीपावली के दिन जब सूर्यास्त का समय होता है तो उस समय सभी लोग लक्ष्मी जी की तथा गणेश जी की पूजा करते हैं यह पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और धनधान्य की पूर्ति करती हैं और इन सब के साथ ही लोग स्वस्थ जीवन की कामना भी माता लक्ष्मी के सामने करते हैं लक्ष्मी जी की पूजा करने के साथ लोक लक्ष्मी जी की आरती भी करते हैं यह त्यौहार पूरे भारत देश में छोटे बच्चों से लेकर बड़े नागरिकों तक बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है

दीपावली को किस प्रकार मनाए

• इस त्यौहार को बहुत ही शांति और सद्भावना के साथ मनाया जाना चाहिए क्योंकि दीपावली के दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं और पटाखों से बहुत सारा प्रदूषण उत्पन्न हो जाता है जो लोगों के लिए बहुत गंभीर समस्या का कारण बन जाता है इसलिए हमें बहुत ही शांति से दीपावली का त्यौहार मनाना चाहिए

• इस दीपावली पर आप पटाखे ना छोड़कर प्रकृति के लिए अपना उपहार दे सकते हैं क्योंकि प्रदूषण नहीं होगा तो हम स्वस्थ रहेंगे

• जब आप दीपावली के दिन पटाखे फोड़ते हैं तो उससे ध्वनि प्रदूषण होता है और बेजुबान जानवर इस आवाज से डरने लग जाते हैं और इधर उधर भागने लगते हैं इसलिए इसे बहुत ही शांति से मनाया जाना चाहिए

• इस दिन आपको दीपों का प्रयोग करना चाहिए ना कि सजावटी लाइटों का क्योंकि एक कुम्हार बहुत ही मेहनत के साथ दीपक बनाते हैं इसलिए हमें लाइटों की जगह दीपक का ही प्रयोग करना चाहिए

• दीपावली खुशियों का त्यौहार होता है इसलिए हमें इस त्यौहार को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए ना की किसी भी बेजुबान जानवर या फिर अन्य किसी प्रकृति को हानि पहुंचा कर

दीपावली पर कुछ रोचक तथ्य

• दीपावली का त्यौहार पूरे भारत देश में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है

• यह त्योहार भारत के संस्कृति तथा परंपरा को बनाए रखने का संदेश देता है

• दीपावली के दिन प्रत्येक घर के बाहर घी दीप जलाए जाते हैं इसलिए इस त्यौहार को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है

• यह त्यौहार भगवान राम के द्वारा 14 वर्ष का वनवास पूरा करने तथा अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है

• जब भगवान राम वनवास पूरा करके अयोध्या आए थे तो लोगों ने घी के दीप जलाए थे इस कारण भी इस त्योहार को मनाते हैं

• दीपावली का त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या बड़े धूमधाम से मनाया जाता है

• दीपावली के दिन लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं ऐसा करने से धनधान्य की कोई भी कमी नहीं आती है

• इस दिन लोग अपने घरों में रंग बिरंगी सजावट करते हैं तथा रंगोलियां बनाते हैं

• इस दिन लोग पटाखे फोड़ते हैं तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं और एक दूसरे का मिठाई से मुंह मीठा करवाते हैं

• सभी धर्म के लोग इस त्यौहार को अपने हिसाब से मनाते हैं

दीपावली के त्यौहार की विशेषता

यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत होने के कारण मनाया जाता है तथा यह त्योहार हर वर्ष नई उमंग तथा उत्साह लाता है और हर वर्ष बड़े उत्साह के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है इस त्यौहार को पूरे भारत देश में अलग अलग राज्य के द्वारा अलग अलग हिसाब से मनाया जाता है

इस त्यौहार के आने से पहले ही घरों की सफाई की जाती है और दीपावली के दिन प्रत्येक घरों में नए-नए प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और लोग पटाखे फोड़ते हैं और नए नए कपड़े पहनते हैं और बड़े हर्ष और उल्लास के साथ इस‌ त्योहार को मनाते हैं

दीपावली कब है

दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है

Follow us my page :-

Telegramclick here
Facebookclick here
Instagramclick here
Youtubeclick here

FAQ :-

दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है ?

प्राचीन समय में भगवान राम ने 14 वर्ष का वनवास पूरा किया था और रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे तो वहां के लोगों ने भगवान राम के आने की खुशी में घी के दीप जलाए थे इस कारण दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ हर वर्ष मनाया जाता है।

दीपावली का त्यौहार कब मनाया जाता है ?

दीपावली का त्यौहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है यह त्यौहार हर वर्ष अक्टूबर या नवंबर में आता है।

दीपावली के त्यौहार को लोग कैसे मनाते हैं ?

दीपावली के त्यौहार से आने से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने लग जाते हैं और दीपावली के दिन लोग लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं तथा गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं और पटाखे फोड़ते हैं तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हैं और लोग दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं तथा नए नए कपड़े भी इस दिन पहने जाते हैं।

दीपावली के त्यौहार में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं?

दीपावली के त्योहार में सबसे पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है अगले दिन नरक चतुर्दशी या फिर रूप चौदस का त्यौहार मनाया जाता है उसके बाद में लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है और छोटी दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है और अंत में भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है।

दीपावली के दिन किसकी पूजा की जाती है ?

दीपावली के दिन लोग गणेश जी की तथा लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं और इस दिन भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा अर्चना की जाती हैं क्योंकि उन्होंने नरकासुर का वध किया था

निष्कर्ष :-

आज इस लेख में हमने जाना है दीपावली पर निबंध, dipawali per nibandh, हमने आपको बिल्कुल यहां पर अच्छी तरह से समझा दिया है अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और दोस्तों हमारी इस पोस्ट को एक बार सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें दोस्तों हमने आपको यहां पर दीपावली से संबंधित संपूर्ण जानकारी दे दी है आशा करता हूं आपको हमारा यह लेख काफी पसंद आया होगा धन्यवाद

Rate this post

Leave a Comment

Join Telegram